आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
म्यांमा के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार को बिहार के गया जी पहुंचे, जहां वह जिले में स्थित महाबोधि मंदिर में दर्शन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि म्यांमा के राष्ट्रपति अपने मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों और व्यापारिक जगत के नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां हवाई अड्डे पर उतरे जहां राज्य सरकार ने उनका भव्य स्वागत किया।
ह्लाइंग गया जी जिले के महाबोधि मंदिर और सुजाता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
म्यांमा के राष्ट्रपति रविवार को म्यांमा-भारत व्यापार मंच में भाग लेंगे।
ह्लाइंग सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दोनों देशों के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने के संबंध में चर्चा करेंगे।