पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारत की विकास रफ्तार बरकरार: राजनाथ सिंह

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 18-11-2026
"Momentum of Indian economy has not slowed down": Rajnath Singh cites 7.8% growth rate despite West Asia Crisis

 

टोक्यो (जापान)
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की आवाजाही में आ रही चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि भारत की आर्थिक विकास दर करीब 7.8 प्रतिशत बनी हुई है।
 
राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि इस दौरान करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार कम करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं की वितरण प्रणाली में सुधार किया है, जिससे लाभ सीधे लोगों के बैंक खातों तक पहुंच रहा है।
 
उन्होंने बताया कि अक्टूबर में UPI के माध्यम से 31.53 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ, जबकि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 700 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
 
रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर करीब 40,000 करोड़ रुपये हो गया है और रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है। उन्होंने स्वदेशी रक्षा तकनीक और कावेरी इंजन के विकास पर भी प्रगति का भरोसा जताया।
 
इस अवसर पर जापान में भारत की राजदूत नागमा मलिक ने कहा कि जापान में करीब 60 हजार भारतीय रहते हैं और दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने में भारतीय समुदाय की अहम भूमिका है।