मिजोरम : मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने जेडपीएम अध्यक्ष का पदभार संभाला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-09-2026
Mizoram: Chief Minister Lalduhoma takes charge as ZPM president
Mizoram: Chief Minister Lalduhoma takes charge as ZPM president

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा को सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) का सोमवार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 
पार्टी ने 2026-28 के कार्यकाल के लिए अपने नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की।
 
वह मौजूदा अध्यक्ष लाललियानसावता की जगह लेंगे, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण कुछ समय से सक्रिय नहीं हैं।
 
‘जेडपीएम वाल उपा काउंसिल’ (वीयूसी) के सचिव थांगचुंगनुंगा ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त नेताओं का औपचारिक रूप से परिचय कराते हुए इन नियुक्तियों की घोषणा की।
 
राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और राज्य योजना बोर्ड के वर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. केनेथ चावंगलियाना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि ह्रांगतुर्जो के विधायक एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार लालमुआनपुइया पुंटे को उपाध्यक्ष बनाया गया।
 
लुंगलेई पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक टी. लालह्लिमपुइया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 
वीयूसी जेडपीएम की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है। कई मौजूदा पदाधिकारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण सक्रिय नहीं रह पा रहे थे जिसके बाद नए पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिम्मेदारी वीयूसी को सौंपी गई।