मैरिको का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 18.26 प्रतिशत बढ़कर 408 करोड़ रुपये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-05-2026
Marico's net profit rises 18.26 percent to Rs 408 crore in the fourth quarter
Marico's net profit rises 18.26 percent to Rs 408 crore in the fourth quarter

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 दैनिक उपयोग की घरेलू वस्तुएं बनाने वाली कंपनी मैरिको लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 18.26 प्रतिशत बढ़कर 408 करोड़ रुपये रहा।
 
कंपनी का इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में मुनाफा 345 करोड़ रुपये रहा था।
 
मैरिको लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 3,333 करोड़ रुपये रही जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,730 करोड़ रुपये थी।
 
समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च सालाना आधार पर 2,336 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,889 करोड़ हो गया।
 
समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,813 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 1,658 करोड़ रुपये रहा था। वहीं राजस्व 10,831 करोड़ से बढ़कर 13,611 करोड़ रुपये हो गया।
 
कंपनी ने कहा कि पांच मई 2026 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर चार रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की गई है। यह कंपनी की आगामी 38वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।