श्रृंगेरी में डाक मतपत्रों की पुनर्गणना के पीछे ‘आपराधिक साजिश’, नतीजों से छेड़छाड़ हुई : सिद्धरमैया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-05-2026
'Criminal conspiracy' behind recounting of postal ballots in Sringeri: Siddaramaiah
'Criminal conspiracy' behind recounting of postal ballots in Sringeri: Siddaramaiah

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि श्रृंगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक के माध्यम से डाले गए मतों के पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार डी एन जीवराज ने “आपराधिक साजिश” रची।
 
सिद्धरमैया ने दावा किया कि पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना की प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार टी डी राजे गौड़ा के पक्ष में पड़े वैध डाक मतों के साथ छेड़छाड़ करके नतीजों में हेरफेर की गई।
 
गौड़ा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली जीवराज की चुनाव याचिका पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर पिछले शनिवार को श्रृंगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों का पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना की गई।
 
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना के बाद गौड़ा के पक्ष में पड़े डाक मतों की संख्या में 255 की कमी दर्ज की गई।
 
अधिकारी के मुताबिक, इस मामले में एक रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई है।
 
गौड़ा ने 2023 में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में श्रृंगेरी में जीवराज को 201 वोट के अंतर से हराया था।