महाराष्ट्र सरकार का बजट पेश, किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज होगा माफ

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-03-2026
Maharashtra government's budget presented, farmers' loans up to Rs 2 lakh will be waived
Maharashtra government's budget presented, farmers' loans up to Rs 2 lakh will be waived

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को पेश वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में किसानों के लिए कर्ज माफी योजना की घोषणा करते हुए कहा कि 30 सितंबर, 2025 तक बकाया दो लाख रुपये तक के फसली ऋण माफ कर दिए जाएंगे।

फडणवीस ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि ‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमाफी योजना’ के तहत महाराष्ट्र के कर्जदार किसानों को राहत दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि जो किसान अपने कर्ज की अदायगी नियमित रूप से करते रहे हैं, उन्हें राज्य सरकार की तरफ से 50,000 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए पहले से संचालित ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ जारी रहेगी और इसके लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराया जाएगा।