लोकसभा महासचिव उत्पल सिंह का कार्यकाल अगले आदेश तक बढ़ाया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-11-2025
Lok Sabha Secretary General Utpal Singh's tenure extended till further orders
Lok Sabha Secretary General Utpal Singh's tenure extended till further orders

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह का कार्यकाल अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
सिंह को पिछले वर्ष एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था, जिसकी मियाद आज खत्म हो गई।
 
उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सिंह ने एक दिसंबर 2020 को लोकसभा महासचिव का पदभार संभाला था। अब तक, उनका कार्यकाल कई बार बढ़ाया जा चुका है।
 
वह 31 जुलाई 2020 को उत्तराखंड के मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे और एक सितंबर 2020 को लोकसभा सचिवालय के सचिव का कार्यभार संभाला था।
 
उन्होंने लोकसभा की तत्कालीन महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति के तीन महीने बाद लोकसभा महासचिव का पदभार संभाला था।
 
सिंह के पास 35 वर्षों का समृद्ध और विविध प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने अर्थव्यवस्था और शासन के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर रहते हुए केंद्र और राज्य सरकारों में सेवा दी है।