राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-04-2026
Light to moderate rain at many places in Rajasthan
Light to moderate rain at many places in Rajasthan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
 
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी सप्ताह राज्य में अधिकतर भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।
 
इसके अनुसार, गत 24 घंटे में राज्य में छुटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। सबसे अधिक 21 मिलीमीटर बारिश डीग में दर्ज की गई।।
 
राज्य में अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक कमजोर विक्षोभ के प्रभाव से 10-11 अप्रैल को बीकानेर संभाग के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
 
वहीं राज्य में आगामी 3-4 दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है।