केम्पेगौड़ा जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में लगाए जाएंगे 15 लाख पौधे: मुख्यमंत्री शिवकुमार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-06-2026
15 lakh saplings to be planted in Bengaluru on Kempegowda Jayanti: Chief Minister Shivakumar
15 lakh saplings to be planted in Bengaluru on Kempegowda Jayanti: Chief Minister Shivakumar

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि बेंगलुरु के संस्थापक माने जाने वाले नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती के अवसर पर शहर भर में 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

शिवकुमार ने यहां केम्पेगौड़ा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद यह बात कही। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान जारी है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘केम्पेगौड़ा जयंती के अवसर पर मैं राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। हमें यह सोचना चाहिए कि बेंगलुरु के बिना कर्नाटक का क्या होता। पूरी दुनिया की नजर बेंगलुरु और केम्पेगौड़ा के आदर्शों पर है। उन्होंने सार्वभौमिक मानवता के सिद्धांत पर बेंगलुरु का विकास किया। हम सभी नागरिकों को इसकी रक्षा और संरक्षण करना चाहिए।’’
 
मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बेंगलुरु शहर में 15 लाख पौधे लगाकर हम इसे एक बार फिर ‘गार्डन सिटी’ बना रहे हैं।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से हम वन विभाग से, विशेष रूप से बेंगलुरु के आसपास के वन क्षेत्रों की भूमि लेंगे और उन्हें कुब्बन पार्क की तर्ज पर विकसित करेंगे। सरकार ने इस पर विचार-विमर्श करके आदेश जारी कर दिए हैं।’’
 
बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘हरित बेंगलुरु’ अभियान के तहत शनिवार को शहर में स्थानीय प्रजातियों के कुल 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
 
नादप्रभु हिरिया केम्पेगौड़ा (1510-1569) 16वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य के एक दूरदर्शी नेता थे। उन्हें वर्ष 1537 में बेंगलुरु शहर की स्थापना का श्रेय दिया जाता है।