बिहार के पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, 1 घायल

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  onikamaheshwari | Date 03-10-2025
4 killed, 1 injured after being hit by Vande Bharat train in Bihar's Purnea
4 killed, 1 injured after being hit by Vande Bharat train in Bihar's Purnea

 

पूर्णिया
 
बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार को पटरी पार करने की कोशिश कर रहे वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
पूर्णिया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक मुन्ना कुमार ने बताया कि यह घटना कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर सुबह करीब 4 बजे हुई।
 
कुमार ने कहा, "युवाओं का एक समूह पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था। अंधेरा होने और बादल छाए होने के कारण, वे समय पर तेज़ रफ़्तार से आ रही ट्रेन को नहीं देख पाए।"
 
उन्होंने बताया कि एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
मृतकों की उम्र 14-18 वर्ष के बीच बताई जा रही है और वे कस्बा प्रखंड के निवासी थे।