केरलम: केएसईबी कर्मचारियों ने चंदा जुटाकर बुजुर्ग महिला के घर लगाया मुफ्त बिजली कनेक्शन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-09-2026
 installed free electricity connection at an elderly woman's home.
installed free electricity connection at an elderly woman's home.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरलम के मुलक्कुलम में अकेली रह रही 72 वर्षीय मूक बधिर महिला के घर में बिजली कनेक्शन लगा दिया गया है और यह काम केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के कर्मचारियों ने अपने खर्च पर कराया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुलाक्कुलम पंचायत के वार्ड नौ में रहने वाली अमिनी अपने घर में बिना बिजली कनेक्शन के अकेली रह रही थीं।
 
केएसईबी ने एक ‘फेसबुक’ पोस्ट में अपने कर्मचारियों की इस पहल की तारीफ की।
 
पोस्ट में बताया गया कि केएसईबी के पेरुवा अनुभाग कार्यालय के कर्मचारियों ने बिना कोई पैसा लिए घर में वायरिंग की, बल्ब और पंखा लगाया तथा बिजली का कनेक्शन देने के लिए बिजली का खंभा भी लगाया।
 
पोस्ट के अनुसार वायरिंग का खर्च कर्मचारियों ने खुद उठाया।
 
अनुभाग कार्यालय की सहायक अभियंता स्मिता के.वी. ने नए कनेक्शन का स्विच ऑन किया।