केरलम: सिनेमाघरों के फुटेज लीक होने के मामले में जांच की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी से कराने का निर्देश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-10-2026
Kerala: Instructions for a senior officer to supervise the investigation into the leak of cinema footage.
Kerala: Instructions for a senior officer to supervise the investigation into the leak of cinema footage.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केरलम मानवाधिकार आयोग ने तिरुवनंतपुरम के पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया है कि राज्य सरकार के तीन सिनेमाघरों के सीसीटीवी फुटेज लीक होने के संबंध में जारी जांच की निगरानी की जिम्मेदारी किसी वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाए।

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अलेक्जेंडर थॉमस ने एक आदेश में पुलिस को निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर हाईटेक प्रकोष्ठ की मदद ली जाए, जांच में तेजी लाई जाए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
 
राज्य मानवाधिकार आयोग के एक बयान के अनुसार तिरुवनंतपुरम के कैराली, श्री और नीला सिनेमाघरों में फिल्म देखने आए लोगों के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए थे। इससे लोगों की निजता के उल्लंघन को लेकर चिंताएं उत्पन्न हुईं।
 
आयोग ने राज्य के पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया कि केरलम के सभी सिनेमाघरों में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
 
इन सिनेमाघरों का स्वामित्व रखने वाले केरल राज्य फिल्म विकास निगम (केएसएफडीसी) ने आयोग को बताया कि उसकी जानकारी या सहमति के बिना फुटेज लीक किए गए थे।