केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-10-2025
Kerala Governor Rajendra Vishwanath Arlekar extended Diwali greetings
Kerala Governor Rajendra Vishwanath Arlekar extended Diwali greetings

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां राज्य के लोगों को रविवार को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
 
उन्होंने एक संदेश में कहा, ‘‘मैं केरल के साथ ही दुनिया भर में रह रहे प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’
 
राज्यपाल ने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह उत्सव लोगों में सहानुभूति तथा एकता की भावना भर देता है, जो हमारे सामाजिक सद्भाव को मजबूत करता है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी को खुशहाल और समृद्ध दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं।’