केन्या ने कांगो से आए इबोला के पहले मामले की पुष्टि की, नैरोबी में इलाज के दौरान मरीज की मौत

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-10-2026
Kenya confirms first Ebola case from Congo, patient dies during treatment in Nairobi
Kenya confirms first Ebola case from Congo, patient dies during treatment in Nairobi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को देश में कांगो से आए इबोला के पहले मामले की पुष्टि की।
 
स्वास्थ्य मंत्री एडेन डुएले ने बताया कि कांगो से युगांडा होते हुए शनिवार को देश पहुंचे एक केन्याई नागरिक को उपचार के दौरान नैरोबी के अस्पताल में पृथक-वास में रखा गया था। हेमोरेजिक फीवर (रक्तस्रावी बुखार) जैसे लक्षण दिखने के बाद जांच में मरीज के इबोला वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
 
इलाज के दौरान सोमवार देर रात मरीज की मौत हो गई।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है और संभावित रूप से सामने आने वाले अन्य मामलों पर नजर रखी जा रही है।
 
डुएले ने बताया कि 28 लोगों की पहचान की गई है जो मरीजों के संपर्क में आए थे; इनमें परिवार के सदस्य और मरीजों की देखभाल करने वाले स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। युगांडा से उसी उड़ान में यात्रा करने वाले 23 अन्य यात्रियों का भी पता लगाया जा रहा है।