कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-06-2026
Karnataka Chief Minister Shivakumar meets the Vice President
Karnataka Chief Minister Shivakumar meets the Vice President

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद उपराष्ट्रपति के साथ शिवकुमार की यह पहली मुलाकात है।
 
शिवकुमार ने तीन जून को सिद्धरमैया की जगह राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभाला था।
 
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि इसके अलावा, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भी यहां उपराष्ट्रपति से मुलाकात की।