जेएसडब्ल्यू स्टील मोजाम्बिक में कोकिंग कोयला खदान विकसित करेगी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-03-2026
JSW Steel to develop coking coal mine in Mozambique
JSW Steel to develop coking coal mine in Mozambique

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 जेएसडब्ल्यू स्टील अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में कोयले की एक खदान (मिनास डी रेवुबोए) को विकसित करने जा रही है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

कंपनी के बयान के अनुसार यह काम अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। यह खदान मोजाम्बिक के टेते प्रांत के मोआटाइज कोयला क्षेत्र में स्थित है। इस खदान में कुल 85 करोड़ टन कोयले का भंडार है, जिसमें से 25 करोड़ टन कोकिंग कोल निकल सकता है।
 
जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि वह इस खदान को कई चरणों में विकसित करेगी। पहले चरण का विकास अगले लगभग ढाई साल में पूरा करने की योजना है। इसके बाद खदान से हर साल करीब 24 लाख टन उच्च गुणवत्ता वाले कोकिंग कोयले का उत्पादन किया जा सकेगा।
 
यह परियोजना कंपनी की उस योजना का हिस्सा है जिसके तहत वह इस्पात बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की व्यवस्था खुद करना चाहती है। इससे इस्पात विनिर्माण में उपयोग होने वाले सबसे महत्वपूर्ण और महंगे कच्चे माल में से एक की लंबे समय तक स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित होने की उम्मीद है।