Prime Minister Narendra Modi arrives in Kolkata, will unveil projects worth Rs 18,500 crore
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कोलकाता के संक्षिप्त दौरे पर पहुंचे। अपनी इस पश्चिम बंगाल यात्रा के दौरान वह एक रैली को संबोधित करेंगे और लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री अपराह्न करीब दो बजे यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस (एनएससीबी) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि, वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम और मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती ने उनका स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने भी हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।
मोदी ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।
भाजपा यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ के समापन पर आयोजित कर रही है।
प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान करीब 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।