Jharkhand Governor, Chief Minister condole the demise of former minister Vimala Pradhan
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर शनिवार को शोक जताया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता प्रधान का शुक्रवार रात रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं।
गंगवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’
सोरेन ने उनके निधन को राज्य की राजनीति के लिए ‘‘अपूरणीय क्षति’’ बताया।
मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में विमला जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।’’