रांची
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद सोमवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने दी।
81 वर्षीय आदिवासी नेता का निधन दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हुआ, जिससे राज्य की राजनीति के एक युग का अंत हो गया।
विधानसभा अध्यक्ष महतो ने सदन को स्थगित करते हुए कहा,
“दिशोम गुरु शिबू सोरेन आज स्वर्ग सिधार गए... उनका निधन झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है... वे गरीबों के लिए संघर्ष करने वाले नेता के रूप में जाने जाते थे।”
जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विधायक 'शिबू सोरेन अमर रहें' के नारे लगाने लगे।झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हुआ था।