Initial trends of counting of votes for Assam elections show BJP leading in 10 seats
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम विधानसभा की 126 सीट के लिए सोमवार सुबह मतगणना शुरू हो गई।
टेलीविजन चैनलों में प्रसारित शुरुआती रुझानों के अनुसार, असम की 126 विधानसभा सीट में से 10 पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे है, जबकि विपक्षी कांग्रेस छह सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
राज्य के सभी 35 जिलों में सुबह आठ बजे से 40 केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हुई, जहां 722 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।
निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होने पर सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। अन्य दलों के रुझान अभी सामने नहीं आए हैं।
राज्य की सभी 126 विधानसभा सीट पर नौ अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जिसमें ढाई करोड़ से अधिक मतदाताओं ने रिकॉर्ड 85.96 प्रतिशत मतदान किया था।