होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर प्रक्षेपास्त्र से हमला: ब्रिटेन की सेना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 04-05-2026
Ship hit by missile in Strait of Hormuz: UK military
Ship hit by missile in Strait of Hormuz: UK military

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 ब्रिटेन की सेना ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज पर प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया। ईरान और अमेरिका के मध्य तनाव के बीच कुछ ही घंटों में इस तरह का यह दूसरा हमला है।

ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि रविवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैरा के पास एक टैंकर को निशाना बनाया गया था।
 
सेना ने कहा कि टैंकर पर ‘‘अज्ञात प्रक्षेपास्त्र’’ से हमला हुआ है।
 
सेना के केंद्र ने कहा, ‘‘ चालक दल सुरक्षित हैं। पर्यावरण पर कोई असर नहीं पड़ा है।’’
 
रविवार को जलडमरूमध्य में एक अन्य जहाज पर भी हमला हुआ था।