आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने विशाखापत्तनम में 20 एकड़ में स्थायी परिसर स्थापित करने की योजना की घोषणा की है, जो इस क्षेत्र की आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी संभावनाओं में उसके विश्वास को दर्शाता है।
कंपनी की बृहस्पतिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सुविधा 7,000 पेशेवरों का संभालने की क्षमता के हिसाब से तैयार की जाएगी।
इसमें कहा गया कि पिछले दो वर्ष में बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम में इन्फोसिस की वृद्धि तेज रही है जहां कर्मचारियों की संख्या 250 से बढ़कर 1,900 हो गई है। निकट भविष्य में अतिरिक्त 750 पद सृजित होंगे।
आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ कंपनी ने 20 एकड़ में स्थायी परिसर की योजना बनाई है जिसकी दीर्घकालिक क्षमता 7,000 पेशेवरों की होगी जो इस क्षेत्र की दीर्घकालिक संभावनाओं में मजबूत विश्वास को दर्शाती है।’’
इस बीच, आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि विशाखापत्तनम का आईटी केंद्र के रूप में विकास स्थानीय प्रतिभा की ताकत और उसके आसपास बन रहे परिवेश तंत्र का प्रत्यक्ष प्रतिबिंब है।
नारा लोकेश ने कहा, ‘‘ हमारा दृष्टिकोण एक जीवंत, प्रतिभा-प्रथम परिवेश बनाने का है जहां उद्योग, शिक्षाजगत तथा सरकार मिलकर समन्वय के साथ काम करें। इन्फोसिस का विशाखापत्तनम में विस्तार इस दृष्टिकोण की मजबूत पुष्टि करता है और आंध्र प्रदेश को प्रौद्योगिकी एवं नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती देता है।’’अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) से निधन।
2021 : इजराइल में यहूदियों के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन ‘लाग बी’ओमर’ के दौरान भगदड़ में 40 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
2023 : पंजाब के लुधियाना में घनी आबादी वाले गियासपुरा इलाके में गैस रिसाव के कारण तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत।
2025 : कोलकाता के एक होटल में आग लगने से 14 लोगों की मौत, 13 घायल ।