Indira Jayanti: Kharge, Sonia and Priyanka pay tribute to the former Prime Minister, remember her contribution
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।
सोनिया गांधी, खरगे और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी की जयंती पर शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इंदिरा गांधी को अदम्य साहस, संघर्ष और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि वह ‘भारत की लौह महिला’ थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया।’