चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा 2025 में 106 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकता है:जीटीआरआई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 19-12-2025
India's trade deficit with China may reach US$106 billion in 2025: GTRI
India's trade deficit with China may reach US$106 billion in 2025: GTRI

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा 2025 में 106 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की आशंका है, क्योंकि पड़ोसी देश को होने वाले निर्यात की तुलना में आयात में तेजी से वृद्धि हो रही है।
 
आर्थिक शोध संस्थान जीटीआरआई ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा गया कि चीन को देश का निर्यात 2021 में 23 अरब अमेरिकी डॉलर से 2022 में घटकर 15.2 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, यह 2023 में 14.5 अरब अमेरिकी डॉलर रहा और फिर 2024 में बढ़कर 15.1 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। अनुमान है कि 2025 में निर्यात बढ़कर 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर हो जाएगा।
 
इस कैलेंडर वर्ष में, देश में आने वाले माल का अनुमानित मूल्य 123.5 अरब अमेरिकी डॉलर है।
 
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनीशिएटिव (जीटीआरआई) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ इससे चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा (आयात व निर्यात के बीच का अंतर) 2021 में 64.7 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024 में 94.5 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया और इसके 2025 में 106 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है।’’