आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध उसकी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के केंद्र में हैं और ‘महासागर’ विजन में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान है।
मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फिलीपीन के लिए रवाना हो गए हैं।
वह 16-17 नवंबर को फिलीपीन की राजधानी मनीला की यात्रा करेंगे और इस दौरान वह फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री ने अपनी रवानगी से पहले जारी बयान में कहा कि आसियान देशों के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित हैं तथा समय के साथ ये संबंध व्यापार, संपर्क, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैली एक गतिशील साझेदारी के रूप में विकसित हुए हैं।
मोदी ने कहा कि आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वह व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति को आगे बढ़ाने और विकास, संपर्क एवं समृद्धि के साझा लक्ष्यों को नयी गति देने के लिए अन्य नेताओं के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्वी एशिया शिखर