नई दिल्ली
भारत और फ्रांस की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'शक्ति 2025' का आयोजन 18 जून से 1 जुलाई 2025 तक ला कैवलेरी, फ्रांस में किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं की बहु-क्षेत्रीय अभियानों को अंजाम देने की संयुक्त क्षमता को बढ़ाना है।
भारतीय सेना ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा,"भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8वां संस्करण 18 जून से 1 जुलाई 2025 तक फ्रांस के ला कैवलेरी में आयोजित किया जाएगा।"
सेना ने बताया कि यह अभ्यास एक उप-पारंपरिक परिदृश्य में बहु-क्षेत्रीय अभियानों को अंजाम देने की संयुक्त सैन्य क्षमता को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा।अधिकारियों के अनुसार, यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल, सहयोग और सौहार्द को विकसित करने में भी मदद करेगा।