भारत ने एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-06-2026
India beat Afghanistan by an innings and 300 runs in the one-off Test
India beat Afghanistan by an innings and 300 runs in the one-off Test

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को यहां अफगानिस्तान को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
 
पहली पारी में 152 रन पर आउट होने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में भी मात्र 112 रन पर सिमट गई।
 
इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी।
 
भारत की ओर से पदार्पण मैच खेल रहे मानव सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पहली पारी में 22 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट झटके। वाशिंगटन सुंदर ने अफगानिस्तान की दूसरी पारी में चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप यादव को तीन विकेट मिले।