सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का बढ़ता इस्तेमाल चिंता का विषय : आलोक शर्मा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-10-2026
Increasing use of abusive language on social media is a matter of concern: Alok Sharma
Increasing use of abusive language on social media is a matter of concern: Alok Sharma

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद आलोक शर्मा ने सोमवार को कहा कि सोशल मीडिया ने अभिव्यक्ति के लिए नए और व्यापक मंच उपलब्ध कराए हैं, लेकिन वहां अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का बढ़ता इस्तेमाल समाज के लिए चिंता का विषय है।

शर्मा ने भोपाल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी पत्रकारिता’ विषयक संगोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की संस्कृति और संवेदनशीलता का प्रतिबिंब भी है।
 
भोपाल से लोकसभा सदस्य शर्मा ने कहा, ‘‘ऐसे समय में पत्रकारिता का दायित्व और बढ़ जाता है कि वह तथ्यों, भाषा की गरिमा और सामाजिक सरोकारों को मजबूती से सामने रखे।’’
 
शर्मा की यह टिप्पणी सोशल मीडिया और देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलनों के दौरान ‘जेन जी’ के प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल की पृष्ठभूमि में आई है।