लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना एक ‘मजाक’ है: थरूर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-05-2026
Increasing the number of seats in Lok Sabha to 850 is a 'joke': Tharoor
Increasing the number of seats in Lok Sabha to 850 is a 'joke': Tharoor

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है कि संसद के निचले सदन के सदस्यों की संख्या बढ़ाकर 850 करना एक “मज़ाक” है और इससे यह सदन चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का एक ‘देसी’ संस्करण बन जाएगा।

हालांकि, भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान का विरोध किया।
 
रविवार को कैलिफ़ोर्निया में आयोजित ‘स्टैंडफोर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026’ में भाग लेते हुए भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने कहा कि परिसीमन एक “लोकतांत्रिक आवश्यकता” है, ताकि निर्वाचित प्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने संसद की संरचना को स्थिर बनाए रखने को “बेतुका” बताया। लोकसभा की वर्तमान सदस्य संख्या 543 है।
 
लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या ने थरूर के बयान का जवाब देते हुए कहा कि, ‘‘1971 की जनसंख्या के आधार पर 2026 में 140 करोड़ लोगों वाले लोकतंत्र की आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जा सकता।’’
 
उन्होंने थरूर के उस उदाहरण का प्रतिवाद किया जिसमें उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस का उल्लेख किया था, जिसकी सदस्य संख्या 1929 से 435 ही बनी हुई है।