आईआईटी-भुवनेश्वर ने कामकाजी पेशेवरों के लिए साइबर सुरक्षा में एमटेक शुरू किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-05-2026
IIT-Bhubaneswar launches MTech in Cyber ​​Security for working professionals
IIT-Bhubaneswar launches MTech in Cyber ​​Security for working professionals

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भुवनेश्वर ने विभिन्न उद्योगों में कार्यरत इंजीनियर के लिए साइबर सुरक्षा में उद्योग-संबंधित एमटेक कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।
 
संस्थान ने एक बयान में कहा कि यह कार्यक्रम 24 जुलाई से शुरू होने वाला है और वर्तमान में उन योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन खुले हैं जो इस नए व लचीले शिक्षण मॉडल के माध्यम से साइबर सुरक्षा में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
 
इसमें कहा गया है कि यह पाठ्यक्रम भारत की अग्रणी साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण और 'सिमुलेशन' कंपनियों में से एक 'व्हिजहैक टेक्नोलॉजीज' के साथ रणनीतिक सहयोग से विकसित किया गया था और इसे विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों के लिए बनाया गया है।
 
बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए 'गेट' परीक्षा की योग्यता आवश्यक नहीं है और चयन शैक्षणिक पृष्ठभूमि व पेशेवर अनुभव के आधार पर किया जाएगा।