Hope to strengthen India-Nepal ties through 'development-focused diplomacy': Ravi Lamichhane
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने उनकी पार्टी की चुनावी सफलता पर बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें “विकास केंद्रित कूटनीति” के माध्यम से भारत-नेपाल संबंधों के मजबूत होने की आशा है।
सोमवार शाम तक के रुझानों के अनुसार, नेपाल के संसदीय चुनावों में आरएसपी प्रत्यक्ष मतदान के तहत 125 सीट जीतकर और आनुपातिक मतदान प्रणाली के माध्यम से 48,29,910 वोट हासिल कर दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है।
लामिछाने ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को उनकी शुभकामनाओं और “नेपाल की जनता के लोकतांत्रिक जनादेश को मान्यता देने” के लिए धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा, “आरएसपी और हमारी सरकार आपसी सम्मान और साझा समृद्धि पर आधारित संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी, जिसमें आरएसपी ‘विकास केंद्रित कूटनीति’ को प्राथमिकता देगी।”
आरएसपी नेता ने कहा, “हम भारत के साथ ऐसी साझेदारी की आशा करते हैं जो संपर्क, सांस्कृतिक पर्यटन, ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग के जरिए नयी ऊंचाइयों तक पहुंचे और दोनों देशों के लोगों के लिए समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करे।”