राजस्थान में कई जगह भारी बारिश होने का पूर्वानुमान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-07-2026
Heavy rain forecast in many places in Rajasthan
Heavy rain forecast in many places in Rajasthan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान के कई इलाकों में आज और कल एक नए परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। साथ ही अन्य मानसूनी परिस्थितियों के कारण आज मंगलवार से पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
 
इसके अलावा, 29 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी एवं अतिभारी बारिश हो सकती है।
 
तीस जुलाई से दो अगस्त के दौरान भी पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी एवं अतिभारी बारिश होने का अनुमान है।
 
वहीं मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राज्य में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ एवं सिरोही जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 67.0 मिलीमीटर (भारी वर्षा) वर्षा राश्मी (चित्तौड़गढ़) और आबू रोड (सिरोही) में हुई।