आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अग्नि सुरक्षा उपकरण एवं प्रणालियां बनाने वाली कंपनी एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 अक्टूबर को खुलेगा। आईपीओ का आकार 700-750 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
दस्तावेजों के मसौदे (आरएचपी) के अनुसार, कंपनी का आईपीओ 15 अक्टूबर को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशक 12 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।
प्रस्तावित निर्गम पूरी तरह प्रवर्तकों द्वारा 2.6 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। इसमें कोई नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा और अन्य विवरण बुधवार को घोषित किए जाएंगे।
मुंबई स्थित एचडी फायर प्रोटेक्ट पानी, फोम और गैस आधारित आग बुझाने की प्रणालियों समेत अग्नि सुरक्षा उपकरणों तथा प्रणालियों की विस्तृत श्रृंखला तैयार करती है।थी। उसे कुछ देर लगा कि कहीं वह गलत घर तो नहीं पहुंच गया। इसके बाद उसने दरवाजा खटखटाया।