ललन सिंह के प्रयास से अनंत-नीरज विवाद सुलझने की उम्मीद:विजय चौधरी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-10-2026
Assistant sub-inspector arrested in Jaipur while taking bribe of Rs 10,000
Assistant sub-inspector arrested in Jaipur while taking bribe of Rs 10,000

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का आभारी है कि उन्होंने अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच जारी विवाद को सुलझाने के लिए प्रयास किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के बीच विवाद अब सुलझने की दिशा में है।
 
जदयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार के बीच यह विवाद बिहार विधान परिषद की आठ सीट के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव से पहले सामने आया है।
 
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे नीरज कुमार ने सोमवार को कई जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था। वहीं, अनंत सिंह पिछले सप्ताह इस सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन के दौरान उनके साथ मौजूद थे।
 
पटना स्थित जदयू मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में चौधरी ने कहा कि पार्टी ने ललन सिंह को दोनों नेताओं के बीच विवाद सुलझाने के लिए अधिकृत किया था और उन्होंने इस दिशा में प्रयास किया है।
 
उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने ललन बाबू को मामले को सुलझाने के लिए अधिकृत किया था और उन्होंने ऐसा करने का प्रयास किया है। मैं पार्टी की ओर से उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को भरोसा दिलाया है कि विवाद सुलझने की दिशा में प्रगति हुई है।’’