आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कमजोर हाजिर मांग के बीच शुक्रवार को सोना वायदा कारोबार में 4,683 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,22,769 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 4,683 रुपये यानी 3.67 प्रतिशत गिरकर 1,22,769 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इस दौरान कुल 11,730 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, हाजिर मांग कमजोर रहने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। पिछले कई दिनों से सोने में गिरावट रहने से धारणा कमजोर बनी हुई है।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 3.53 प्रतिशत गिरकर 3,555.52 डॉलर प्रति औंस पर रहा।