आध्यात्मिक ज्ञान और संवैधानिक मूल्य साथ-साथ चलते हैं: केरलम के मुख्यमंत्री सतीशन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-11-2026
Spiritual knowledge and constitutional values ​​go hand in hand: Kerala CM Satheesan
Spiritual knowledge and constitutional values ​​go hand in hand: Kerala CM Satheesan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने शुक्रवार को ऐतिहासिक एडनीर मठ का दौरा किया। लगभग 800 साल पुराना यह मठ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र है जिसक संबंध अद्वैत वेदांत तथा ऐतिहासिक केशवानंद भारती मामले से है।

मठ के प्रमुख स्वामी सच्चिदानंद भारती ने उनका स्वागत किया।
 
सतीशन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मठ का दौरा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
 
उन्होंने कहा कि अद्वैत वेदांत, शिक्षा और सांस्कृतिक संरक्षण के केंद्र के रूप में लगभग आठ शताब्दियों से इस मठ ने केरलम के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन में अमिट योगदान दिया है।
 
उन्होंने भारत के संवैधानिक इतिहास में मठ के महत्व को भी रेखांकित किया। यह वही संस्थान है, जिसका संबंध 1973 के केशवानंद भारती मामले से रहा है जिसने ‘मूल ढांचा सिद्धांत’ को स्थापित किया था।
 
उन्होंने कहा कि यह सिद्धांत भारतीय लोकतंत्र के मूलभूत मूल्यों की रक्षा करने वाला एक महत्वपूर्ण संवैधानिक सिद्धांत बना हुआ है।
 
सतीशन ने कहा कि मठ के आध्यात्मिक प्रमुख के गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य सत्कार से से वह आह्लादित हैं।
 
उन्होंने इस यात्रा को मठ की उस विरासत पर विचार करने का अवसर बताया, जिसमें आध्यात्मिक ज्ञान को संवैधानिक मूल्यों के साथ जोड़ा गया है।