गडकरी ने कोलकाता को जाम से निजात दिलाने के लिए 14,000 करोड़ रुपये के रिंगरोड की घोषणा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-11-2026
Gadkari announces Rs 14,000 crore ring road to relieve Kolkata of traffic congestion
Gadkari announces Rs 14,000 crore ring road to relieve Kolkata of traffic congestion

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
 
गडकरी ने कोलकाता को जाम से निजात दिलाने के लिए 14,000 करोड़ रुपये के रिंगरोड की घोषणा की
 
 केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कोलकाता के लिए 14,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली 250 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना की घोषणा करते हुए कहा कि इससे शहर में यातायात को सुगम करने में मदद मिलेगी।
 
पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में 8,700 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए गडकरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और उनके मंत्रियों द्वारा उनसे मुलाकात किये जाने के बाद, उन्होंने अधिकारियों को कोलकाता की यातायात समस्याओं के समाधान के लिए एक योजना तैयार करने का निर्देश दिया था।
 
मंच पर शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में उन्होंने कहा, ‘‘मैं कोलकाता को एक बेहतर शहर बनाना चाहता हूं। मैंने आपके मंत्री और अधिकारियों से कोलकाता को यातयात जाम से मुक्त करने की योजना तैयार करने को कहा था। मैं कोलकाता के लिए 14,000 करोड़ रुपये की लागत वाले 250 किलोमीटर लंबे रिंग रोड को मंजूरी देने की घोषणा कर रहा हूं।’’
 
गडकरी ने कहा कि यह रिंग रोड शहर के सड़क बुनियादी ढांचे को सुधारने की एक व्यापक योजना की केवल शुरुआत है। उन्होंने अधिकारियों से कोलकाता की आवश्यकताओं का आकलन करने को कहा।