तेलंगाना में ईंधन की आपूर्ति पर्याप्त : नागर आपूर्ति आयुक्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-04-2026
Fuel supply adequate in Telangana: Civil Supplies Commissioner
Fuel supply adequate in Telangana: Civil Supplies Commissioner

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
तेलंगाना के नागरिक आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को आश्वस्त किया कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। शहर के कुछ पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें दिखने के बीच यह बयान जारी किया गया।
 
राज्य के नागरिक आपूर्ति आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने कहा कि 27 अप्रैल को उपभोक्ताओं को 11,490 लीटर पेट्रोल और 18,449 लीटर डीजल की आपूर्ति की गई जबकि औसत दैनिक मांग क्रमशः 5,883 लीटर पेट्रोल तथा 7,348 लीटर डीजल की है।
 
उन्होंने बयान में कहा कि सरकार जमीनी स्तर के अधिकारियों और तेल कंपनियों के साथ आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।
 
रवींद्र ने उपभोक्ताओं से पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की गलत धारणाएं न पालने और ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करने की अपील की।
 
ईंधन की कमी की अफवाहों के बीच शहर के कुछ पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें देखी गईं जहां लोगों ने शिकायत की कि उन्हें अपने वाहनों के लिए ईंधन भरवाने में काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।