गोवा में ईंधन और एलपीजी की आपूर्ति स्थिर है: अधिकारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-04-2026
Fuel and LPG supplies stable in Goa: Officials
Fuel and LPG supplies stable in Goa: Officials

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
राज्य के नागरिक आपूर्ति सचिव संजीव गडकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से उत्पन्न चिंताओं के बीच, गोवा में ईंधन और खाना पकाने की गैस की आपूर्ति स्थिर है और वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
 
गडकर ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) आपूर्ति की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और राज्य भर में पेट्रोल, डीजल और तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि गोवा में ईंधन और एलपीजी की आपूर्ति स्थिर है और वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
 
गडकर ने एलपीजी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे रिफिल बुक करने के लिए एसएमएस, मिस्ड कॉल, आईवीआरएस और मोबाइल ऐप्लिकेशन जैसे डिजिटल मंचों का उपयोग करें और पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड के माध्यम से डिलीवरी को प्रमाणित करें।
 
उन्होंने कहा कि नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने और व्यवधानों को रोकने के लिए नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। साथ ही, प्रवर्तन एजेंसियों ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
 
गडकर ने कहा, "गोवा में अब तक 436 छापे मारे जा चुके हैं और जहां भी अनियमितताएं पाई गईं, वहां आवश्यक कार्रवाई की गई है।"
 
उन्होंने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य उपभोक्ता हितों की रक्षा करना है।