France: Trial begins against Indian accused of running online child sex abuse ring
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
फ्रांस में एक भारतीय युवक पर ऐसे ऑनलाइन गिरोह के संचालन के आरोप में मुकदमा शुरू किया गया है, जो कम उम्र की लड़कियों को यौन गतिविधियों में शामिल होने और खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए मजबूर करता था।
सरकारी प्रसारक ‘फ्रांस24’ की खबर के मुताबिक, 29 वर्षीय रोहन राणे के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई सोमवार को पेरिस की एक विशेष आपराधिक अदालत में बंद कमरे में शुरू की गई।
खबर के अनुसार, रोहन एंटीबेस के एक बिजनेस स्कूल से पढ़ाई करने के लिए फ्रांस पहुंचा था और बाद में उसने फिटनेस कोच का पेशा अपना लिया।
खबर में कहा गया है कि रोहन को नाबालिगों के खिलाफ बर्बर कृत्य, संगठित जबरन वसूली और बाल यौन शोषण सामग्री के वितरण सहित कई आरोपों में साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
इसमें कहा गया है कि मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार तक पूरी होने की संभावना है और दोषी पाए जाने पर रोहन को उम्रकैद की सजा हो सकती है।