विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में विषैली गैस के धुएं में सांस लेने के बाद चार कर्मचारी बेहोश

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-05-2026
Four workers faint after inhaling toxic gas fumes at Visakhapatnam Steel Plant
Four workers faint after inhaling toxic gas fumes at Visakhapatnam Steel Plant

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र (वीएसपी) की ताप विद्युत इकाई (टीपीपी) क्षेत्र में एक गैस के रिसाव के बाद उसके धुएं के संपर्क आने से चार कर्मचारी बेहोश हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
वीएसपी के उप महाप्रबंधक (डीजीएम) जे मल्लिकार्जुन के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब चार बजे हुई।
 
उन्होंने बताया कि टीपीपी क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों को गैस रिसाव का अहसास हुआ और इसके कुछ ही देर बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े।
 
मल्लिकार्जुन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "टीपीपी क्षेत्र में मामूली गैस रिसाव हुआ और इसमें सांस लेने की वजह से चार कर्मचारी बेहोश हो गए।
 
उनके अनुसार, कर्मचारियों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।
 
उन्होंने बताया कि डॉक्टरों द्वारा कर्मचारियों के खतरे से बाहर होने की पुष्टि किए जाने के बाद उन्हें उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
मल्लिकार्जुन के मुताबिक, जिस गैस का रिसाव हुआ था, वह ‘ब्लास्ट फर्नेस’ (बीएफ) गैस हो सकती है। बीएफ में कार्बन मोनोऑक्साइड होती है जिसके संपंर्क में आना खतरनाक हो सकता है।
 
उन्होंने कहा कि रिसाव के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में जांच जारी है।