उबर के पूर्व अधिकारी प्रभजीत सिंह करेंगे भारत में ओपनएआई का नेतृत्व

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-06-2026
Former Uber executive Prabhjeet Singh to lead OpenAI in India
Former Uber executive Prabhjeet Singh to lead OpenAI in India

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत और दक्षिण एशिया में उबर के ऐप आधारित टैक्सी सेवा कारोबार का नेतृत्व करने के बाद प्रभजीत सिंह अब भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिकाओं में से एक संभालने जा रहे हैं।
 
सैम ऑल्टमैन के नेतृत्व वाली ओपनएआई ने शुक्रवार को प्रभजीत सिंह को भारत के लिए अपना प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की।
 
इस नियुक्ति के साथ वह भारत में कंपनी के सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे और देश में कंपनी की रणनीतिक गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।
 
कंपनी ने कहा कि सिंह भारत में उपभोक्ता वृद्धि, उद्यमों द्वारा एआई अपनाने, साझेदारियों, नियामकीय संवाद और परिचालन सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
 
सिंह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रबंध निदेशक किरण मणि के अधीन कार्य करेंगे और सितंबर में अपना कार्यभार संभालेंगे।