नयी दिल्ली
मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता सवराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। दिल्ली BJP ने एक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की।सवराज कौशल, दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति थे और वर्तमान में नयी दिल्ली की सांसद बंसुरी स्वराज उनके पुत्री हैं।
BJP के एक नेता ने बताया कि दोपहर में सीने में दर्द की शिकायत के बाद कौशल को तुरंत AIIMS ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार लोदी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
बंसुरी स्वराज ने X पर एक भावुक पोस्ट में लिखा कि पिता का स्नेह, अनुशासन, सादगी, देशभक्ति और धैर्य उनके जीवन की रोशनी थे, जो कभी कम नहीं होगी।उन्होंने लिखा,“आपका जाना हमारे लिए सबसे गहरा दुख है, लेकिन मन को विश्वास है कि आप अब मां के साथ ईश्वर की शरण में हैं। आपकी बेटी होना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव है। आपके संस्कार और आशीर्वाद ही मेरे आगे के जीवन का आधार रहेंगे।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि कौशल का सार्वजनिक जीवन व कानून के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनकी राष्ट्र और समाज के प्रति सेवाएं अविस्मरणीय हैं।