केरल के पूर्व मंत्री टी यू कुरुविला का 89 वर्ष की उम्र में निधन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-05-2026
Former Kerala minister T U Kuruvilla passes away at 89
Former Kerala minister T U Kuruvilla passes away at 89

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
\ केरल के पूर्व मंत्री और केरल कांग्रेस (जोसेफ) के उपाध्यक्ष टी यू कुरुविला का शुक्रवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
वह 89 वर्ष के थे।
 
कुरुविला ने वी.एस. अच्युतानंदन के नेतृत्व वाली सरकार में लोक निर्माण मंत्री के रूप में कार्य किया और 2006 से 2011 तक कोठामंगलम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
 
केरल कांग्रेस (जोसेफ) के वरिष्ठ नेता कुरुविला ने रबर बोर्ड के सदस्य और राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
 
मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने कुरुविला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें केरल कांग्रेस का एक मजबूत नेता बताया जो अपने पूरे राजनीतिक जीवन में पी जे जोसेफ के साथ मजबूती से खड़े रहे।
 
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार और सहकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘उन्होंने पंचायत अध्यक्ष के पद से लेकर मंत्री पद तक संभाला। उनका निधन केरल के राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’
 
विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुविला ने मंत्री और जन प्रतिनिधि के रूप में सार्वजनिक जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया था।
 
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘वह एक ऐसे नेता थे जो अपने राजनीतिक कार्यों और वर्षों की सार्वजनिक सेवा के माध्यम से लोगों के करीब रहे, जिससे उनकी एक अलग और विशिष्ट पहचान बनी।’’