आप के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता एमसीडी उपचुनाव से पहले भाजपा में हुए शामिल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-11-2025
Former AAP MLA Rajesh Gupta joins BJP ahead of MCD by-elections
Former AAP MLA Rajesh Gupta joins BJP ahead of MCD by-elections

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजेश गुप्ता शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।
 
इस घटनाक्रम पर ‘आप’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
 
दो बार ‘आप’ विधायक रहे गुप्ता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रभारी भी थे। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
 
भाजपा की दिल्ली इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सचदेवा ने गुप्ता का भाजपा में स्वागत किया।
 
सचदेवा ने कहा कि आप नेता अब दिल्ली में उन कमियों और समस्याओं को गिना रहे हैं जो उनकी पार्टी के 12 साल के शासन के दौरान पैदा हुई थीं और फिर भी वे भाजपा की आठ महीने पुरानी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।