‘एआई कोहोर्ट 2026’ में शामिल होंगे पांच स्टार्टअप

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-03-2026
Five startups to join 'AI Cohort 2026'
Five startups to join 'AI Cohort 2026'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
उद्योग पूंजी कंपनी एक्सेल और गूगल के एआई फ्यूचर्स फंड ने ‘एटम्स एआई कोहोर्ट 2026’ में शामिल होने वाले पांच स्टार्टअप की सोमवार को घोषणा की जो एंटरप्राइज, वॉयस और औद्योगिक एआई में नए समाधान विकसित करेंगे।
 
‘एटम्स एआई कोहोर्ट’, एक्सेल एटम्स का एक विशेष कार्यक्रम है जिसे एआई स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। ‘एटम्स एआई कोहोर्ट 2026’ एक्सेल और गूगल के एआई फ्यूचर्स फंड के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी है।
 
बयान के अनुसार, 4,000 से अधिक आवेदनों में से चुने गए इन पांच स्टार्टअप को भारतीय उद्यमियों को समर्थन देने के एक्सेल के लंबे अनुभव और गूगल की उन्नत कृत्रिम मेधा (एआई) अवसंरचना का लाभ मिलेगा, जिससे वे शुरुआती विचार से वैश्विक स्तर तक विस्तार कर सकेंगे।
 
प्रत्येक स्टार्टअप को 20 लाख अमेरिकी डॉलर तक का संयुक्त निवेश मिलेगा। इसके साथ ही गूगल क्लाउड, जेमिनी और गूगल डीपमाइंड के संसाधनों के लिए 3.5 लाख अमेरिकी डॉलर तक की संगणनात्मक (कंप्यूट) क्रेडिट सुविधा भी दी जाएगी।
 
ये पांच स्टार्टअप के-डेंस, डॉज एआई, पर्सिस्टेंस लैब्स, जिंगरोल और लेवलप्लेन हैं।