यूरोप की कार कंपनियां भारत में विनिर्माण को देंगी प्राथमिकता, देश बनेगा वैश्विक केंद्र: गोयल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-10-2026
European car companies will prioritize manufacturing in India, the country will become a global hub: Goyal
European car companies will prioritize manufacturing in India, the country will become a global hub: Goyal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि यूरोप के नियमों के कारण वहां वाहनों का विनिर्माण प्रतिस्पर्धी नहीं रह जाएगा और ऐसे में यूरोप की सभी कार कंपनियां भारत में विनिर्माण करना पसंद करेंगी।

गोयल ने कहा कि भारत वैश्विक कार विनिर्माण केंद्र बनने जा रहा है।
 
यहां ‘दिल्ली डायलॉग’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘आखिरकार भारत कार विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनने जा रहा है। सभी कंपनियां भारत आएंगी और यहां विनिर्माण करेंगी। यूरोप में इतने अव्यावहारिक नियम हैं कि वहां प्रतिस्पर्धी बने रहना असंभव हो जाएगा। सभी यूरोपीय विनिर्माता भारत आएंगे।’’
 
भारत ने मुक्त व्यापार समझौतों के तहत ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (ईयू) को कोटा आधारित शुल्क रियायतें दी हैं।
 
ब्रिटेन के साथ समझौता 15 जुलाई से लागू हो गया था, जबकि यूरोपीय संघ के साथ समझौते पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर होने की संभावना है।