Entry and exit closed at six Delhi Metro stations ahead of the Congress protest.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि सुरक्षा कारणों से जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी। हालांकि, इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और उसके अनुसार जरूरी जनकारी साझा की जाएगी। हालांकि, संबंधित सभी मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।’’
कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ के अपने आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है।पुलिसकर्मियों और भाजपा के ‘‘गुंडों’’ ने मारपीट की।
शनिवार को प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था। प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए मेट्रो और ट्रेन सेवाओं पर पाबंदियां लगाई गई थीं तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।