आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सऊदी अरब के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला हुआ है। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
दम्माम शहर फारस की खाड़ी के तट पर बहरीन और कतर के पास स्थित है।
यह बयान अधिकारियों द्वारा राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर हमला होने की जानकारी दिए जाने के कुछ घंटे बाद आया। उड़ानों पर नजर रखने वाली सेवा ‘फ्लाइटरडार24’ ने बताया कि दम्माम हवाई अड्डे से एक उड़ान का मार्ग बदल दिया गया।
पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब के हवाई अड्डों, सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों पर सिलसिलेवार हमले करने का दावा कर रहे हैं।