एमक्योर फार्मा ने अनुषंगी कंपनियों के विलय को मंजूरी दी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-10-2026
Emcure Pharma approves merger of subsidiaries
Emcure Pharma approves merger of subsidiaries

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
दवा कंपनी एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लि. के निदेशक मंडल ने अपनी दो पूर्ण अनुषंगी कंपनियों जुवेंटस हेल्थकेयर लि. और एमक्यूटिक्स बायोफार्मास्युटिकल्स लि. के मूल कंपनी में विलय की मंजूरी दे दी है।
 
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस विलय का उद्देश्य समूह के भीतर कंपनियों के ढांचे को व्यवस्थित करना और परिचालन दक्षता बढ़ाना है।
 
एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने कहा कि इस योजना को अमल में लाने के लिए नियमों के तहत जरूरी वैधानिक और नियामकीय मंजूरियां लेनी होंगी। इसमें मुंबई स्थित राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की मंजूरी भी शामिल है।
 
सूचना के मुताबिक, जुवेंटस हेल्थकेयर और एमक्यूटिक्स बायोफार्मास्युटिकल्स, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की पूर्ण अनुषंगी कंपनियां हैं। इसलिए इस योजना के तहत कोई नकद भुगतान नहीं किया जाएगा और न ही नए शेयर जारी किए जाएंगे। इससे सूचीबद्ध कंपनी के शेयरधारिता ढांचे में भी कोई बदलाव नहीं होगा।